जरूरतमंदों को निशुल्क छाता बांटी
चम्पावत। जरूरतमंद बालिकाओं और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त डॉ. मंजूबाला ने निशुल्क छाता दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के कई लोग बिना छाता के बारिश में इधर उधर जा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने लोगों को छाता उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि लोगों के हित में वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहेंगी।

