विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए किया निर्देशित
कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डों में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के संबध में महापौर हेमलता नेगी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई भरी बारिश के कारण आई आपदा में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के घरों में मलवा भर जाने से उनका जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मलवे को जेसीबी, निगम कर्मचारियों व मजूदरों की मदद से तुरंत हटाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बीमारियों पर रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने व इस कार्य के लिए मानिटरिंग समिति का गठन करने, मुख्य बाजार में बनने वाले प्रस्तावित फुटपाथ के ले आउट डिजाइन की डीपीआर बनाने के लिए व्यापारियों, नगर निगम व डीपीआर बनाने वाली कंपनी के बीच संयुक्त बैठक कराने, वर्ष 2019 से प्रस्तावित व निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों की स्थिति, ग्रास्टनगंज में प्रस्तावित पार्क के डीपीआर की स्थिति, शहर में सब्जी विक्रेताओं की सूची तैयार करने और उसमें तीलू रोतेली चौक के समीप की सब्जी मंडी में बैठे सब्जी विक्रेताओं का समावेश करने, सड़कों पर घूम रहे आवारा गौ वंश के लिए गौधाम बनाने हेतु प्रदेश सरकार से पांच एकड़ भूमि आवंटित करने, सिंचाई नहरों की सफाई करने, मोटर नगर में निर्माणाधीन बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता करने, हाई मास्क लाइट की क्रय स्थिति और सभी शौचालयों, पार्कों की बाउंड्रियों व भवनों की दीवालों पर पोस्टर व पंपलेट लगाने पर जुर्माना लिखवाने और रिक्त जे ई पदों पर साक्षात्कार करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में नगरआयुक्त वैभव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूदरहे ।

