बीजीयू में नया सत्र आरंभ
कोटद्वार। भाबर स्थित भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को ओरिएण्टेशन डे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में नया सत्र आरंभ हो गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीन प्रो. पी. एस. राणा व सहायक कुलसचिव अरूण कुमार द्वारा सरस्वती माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीन प्रो. पी एस राणा ने विवि में संचालित कोर्सों व गत वर्षों में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ओरिएण्टेशन डे का शैक्षणिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का आपस में व विश्व विद्यालय कर्मचारियों से परिचय होता है। कार्यक्रम में चेयरमैन डा. अनिल सिंह व सह चेयरमैन डा. आशा सिंह सहित सभी छात्र-छात्राएं व विश्व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

