वीरों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम
रुड़की। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत रहीमपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कलश में मिट्टी एकत्र कर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का समापन पौधरोंपण के साथ किया गया। रुड़की ब्लॉक के रहीमपुर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना बाल्मिकी ने किया। कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष करमजीत सिंह खोकर ने कहा हमें अपने बच्चों को आजादी का मतलब और इसके लिए कुर्बानी देने वाले महापुरुषों की जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम में बीडीओ एसपी थपलियाल, ग्राम विकास अधिकारी दीपक राणा, नदीम आलम, सुखमिंदर बाल्मिकी, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद जावेद, रिजवान ठेकेदार, अल्लादिया, इकराम, मोहम्मद शमशाद, कारी कलीम आदि मौजूद रहे।

