स्कूलों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराएं
हरिद्वार। डेंगू की रोकथाम को लेकर व्यापारियों ने स्कूलों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव और फॉगिंग करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि भारी भरकम फीस वसूलने के बाद भी स्कूलों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं होता है। महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेस को बयान जारी कर हरिद्वार जिले में बढ़ते डेंगू को लेकर चिंता जताई, जिसको लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार को कार्रवाई करने के साथ ही स्कूलों में युद्ध स्तर पर कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव कराने की मांग की।

