पोस्टल बैलेट की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने की मांग

देहरादून,

मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले कांग्रेसजन, सौंपा ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से देहरादून सचिवालय में भेंट कर सेवारत सैनिकों के डाक मतपत्रों सहित सर्विस मतदाता, सेवारत निर्वाचन ड्यूटी में लगे कर्मी, दिव्यंाग 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के संबध में एक ज्ञापन दे पोस्टल बैलेट की मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखनें की मांग की है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सैनिक मतदाताओं के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों पर भाजपा तथा निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हुए एक विडियों क्लीपिंग भी पैन ड्राईव में प्रमाण के रूप में उपलब्ध कराकर कहा कि इस विडियों क्लीपिंग से स्पष्ट है कि डाक मतपत्रों का दुरूपयोग किया गया है जिससे चुनाव आयोग के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने की भावना का भी उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि डाक मतपत्र संबधित मतदाता तक पहुंचा या नहीं इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और यह सुझाव भी दिया गया कि सेवारत मतदाताओं के मतपत्रों का दुरूप्योग न हो इसके लिए कोई पारदर्शी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, क्योंकि दूरदराज अपनी ड्यूटी पर तैनात सेवारत सैनिकों के मतपत्र का दुरूपयोग रोका जा सके। वहीं उन्होंने सेवारत कर्मचारियों, दिव्यंाग व 80 वर्ष से उपर के मतदाताओं के संबध में भी मतदान प्रक्रिया के सुधार पर भी बल दिया और उसको भी पारदर्शी व्यवस्था बनाए जाने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें इस संबध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिसका चुनाव आयोग को संज्ञान लेकर उचित कार्रवाही करनी चाहिए जिससे की चुनाव प्रक्रिया पर मतदाताओं का विश्वास बना रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेन्द्र कुमार, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रवक्ता राजेश चमोली, परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री रघुवीर बिष्ट, दिवाकर चमोली, राजेन्द्र सिंह दानू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। वहीं प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल नें नगर विकास सचिव शैलेश बगौली से भी दूरभाष पर वार्ता कर श्रीनगर गढ़वाल में कूड़ा निस्तारण की अव्यवस्था पर उनका ध्यान आकर्षित कर उनसे मांग की है की श्रीनगर गढवाल में कूड़ा निस्तारण व श्रीनगर पालिका के कर्मचारियों के वेतन, पंेशन तथा अन्य मदों पर होनें वाले धन को तुरंत निर्गत किया जाए जिससे की नगर पालिका श्रीनगर गढवाल अपने कार्यो को सुचारू रूप से संचालित कर सके। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की है कि यदि श्रीनगर पालिका के कार्यों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की तो श्रीनगर महामारी की चपेट में आ सकता है, सचिव नगर विकास नें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि जिलाधिकारी पौड़ी को इस संबध में निर्देशित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *