नेपाल के गुरु आदि चंद्र योगी से सीएम ने लिया आशीर्वाद
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल के गुरु आदि चंद्र योगी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने शनिवार से शुरू होने वाले महायज्ञ के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं को देखा। शुक्रवार दोपहर सीएम धामी हरिद्वार पहुंचे। कार्यक्रम आरक्षित रखा गया था। सीएम ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। कुछ देर में हेलीपैड से सीएम सीसीआर टॉवर के पास बने टापू में हो रहे महायज्ञ में पहुंचे, जहां उन्होंने आदि चंद्र योगी से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि यह वेद परंपरा का एक अद्भुत उदाहरण है। कहा कि विश्व शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। गुरु शरीर में बच्चे और दिव्यांग भले हैं, लेकिन वह ज्ञान में दिव्य संत हैं और विभिन्न तरह के कार्यों को करने में सक्षम हैं। कहा कि जहां सत्य और तथ्य हो वहां भरोसा होता है। कहा कि पूरे विश्व में भारत के समृद्धि के लिए एक बहुत बड़ा उदाहरण है। कहा कि अनुष्ठान इसका परिणाम हमारे देश के लिए लाभकारी होगा।

