कोटेश्वर परियोजना ने अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया
नई टिहरी
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड कोटेश्वर बांध परियोजना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन किया गया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम में सीआईएसएफ के जवानों ने विभिन्न विद्यालयों और आसपास क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी। कोटेश्वर बांध परियोजना की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन पर परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक आरआर सेमवाल ने बताया की सप्ताह भर चले अग्नि सुरक्षा कार्यक्रमों में केंद्रीय औद्योगित सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने परियोजना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के बारे में विभिन्न प्रतियोगिता भी संपन्न करवाई गई। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक और सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट पारस राणा ने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। समापन पर सीआईएसएफ के अग्निशमन दस्ते ने विभिन्न प्रस्तुति दी। मौके पर परियोजना महाप्रबंधक अभिषेक गौड़, महाप्रबंधक एमके सिंह, अपर महाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी, कुलदीप कुमार कुकरेती, संतोष रावत आदि मौजूद थे।

