बच्चों को वंदे मातरम के महत्व के बारे में बताया

रुड़की। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा श्री योगेश्वर पब्लिक स्कूल ढंढेरा में तीन दिवसीय संस्कार एवं संस्कृति शिविर में शाखा के अध्यक्ष डॉ़ राजीव कुमार गोयल ने सभागार में सभी का स्वागत किया। शिविर की संयोजिका मृणालिनी शर्मा ने अपने संबोधन में शिविर के बारे में प्रकाश डाला। अनीता गुप्ता ने भारतीय संस्कृति एवं वंदे मातरम के महत्व के बारे में बताया। दन्त चिकित्सक डॉ़ प्रदीप रस्तोगी ने बच्चों को अपने दांतों की देखभाल के बारे में विस्तार से बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *