स्टार्टअप के माध्यम से स्वावलंबी बने छात्र: चौधरी

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन संकाय में विश्व उद्यमिता दिवस पर उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक राम कुमार चौधरी ने कहा कि सरकारी और निजी नौकरी ही रोजगार नहीं है, बल्कि हम स्टार्टअप के माध्यम से भी स्वावलंबी बन सकते हैं।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राम कुमार चौधरी ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना होगा। जिससे राष्ट्र के पुनर्निर्माण में हम अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। मुख्य अथिति ओमेंद्र त्यागी ने छात्रों को अपने स्टार्टअप के बारे में बात कर उत्साहवर्धन किया। अभाविप के हरिद्वार विभाग के विभाग संगठन मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत गौड़ ने बताया कि छात्रों को नौकरी पर निर्भर न रहकर अपने स्टार्टअप के माध्यम से स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है। कई युवा हैं, जिन्होंने नौकरी को दरकिनार का अपने स्टार्टअप शुरू किए। वह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। विभाग संयोजक विशाल भारद्वाज ने भी विचार रखे। इस दौरान अक्षय, सेतवान, नगर विस्तारिका अंजलि चौहान, इकाई अध्यक्ष आशु मलिक, इकाई उपाध्यक्ष तुषार अग्रोही,आर्यन चौधरी, भानु प्रताप, उदय सिंह, हर्षित सैनी, वंशज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *