केबल चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा

रुड़की।  भलस्वागाज के पास स्थित सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने मंगलवार देर रात एक व्यक्ति राजेश को रंगे हाथ पकड़ लिया जब वह प्लांट से विद्युत केबल चोरी कर भाग रहा था। उक्त आरोपी को सोलर प्लांट के कर्मचारी दीपक द्वारा थाने ले जाकर चोरी की तहरीर देते हुए पुलिस को सौंप दिया। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि राजेश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *