जलभराव से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के लंढौरा मंडल अध्यक्ष रवि राणा के नेतृत्व में ढडेरा क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान मिलाप नगर में हो रहे जलभराव से निजात दिलाने के लिए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। रवि राणा के अनुसार उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और जलभराव के कारण और संभावित निराकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही विस्तृत प्लान बनाकर इसका समाधान कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *