कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें के खिलाफ युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
हरिद्वार। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबना चाहती है। युकां के पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुतला दहन को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन अधिकार है। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें डराने की कोशिश कर रही है। कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से सदन तक संघर्ष को तैयार हैं। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि जनता की आवाज को कांग्रेस हमेशा उठाती रहेगी। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का विरोध जारी रहेगा। अनिल भास्कर,अमरदीप रोशन, हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेसियों के लिए जनता से जुड़े मुददे हमेशा प्राथमिकता रहे हैं। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा, युकां रुड़की जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्य चौहान, पार्षद सुहैल कुरैशी, सुनील कुमार, शुभम जोशी, पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी, तस्लीम कुरैशी, अमित कुमार, नारायण, दिव्यांश अग्रवाल, अकिंत चौधरी , इलमास ईम्मी, दिनेश यादव, तनवीर कुरैशी,अनिल चौहान, अज्जू खान, सुमित त्यागी,गौरव चौहान, निखिल सौदाई, युसूफ, जावेद खान,जुनैद,जानी, तरुण गर्ग आदि मौजूद रहे।

