पुलिया निर्माण की मांग भेज ज्ञापन

विकासनगर

सीमांत तहसील क्षेत्र अंतर्गत दारागाड़ खड्ड के विऊलोग में पुलिया निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने लोनिवि, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि दारागाड़ खड्ड पर बनी पुलिया वर्ष 2013 में आई आपदा की भेंट चढ़ गई थी। जिसके बाद से शासन प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों तक ने पुलिया की ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे निमगा, केराड़, फनार, भूठ, शूनीर समेत एक दर्जन के गांवों के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीण छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने के लिए चार किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। बरसात में गांव में किसी के बीमार होने पर एएनएम सेंटर और अस्पताल जाने के लिए भी छह से सात किमी की अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ती है। जिससे कई बार मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। बताया कि इस सम्बंध में कई बार तहसील प्रशासन से भी मांग की जा चुकी है। उन्होंने विधायक का ध्यान क्षतिग्रस्त पुलिया की ओर खींचते हुए जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान सीमा, खड़क सिंह, बलवीर सिंह, विरेंद्र गुसाई, अर्जुन सिंह, यशपाल, कृपाराम, रतन सिंह, जगत सिंह, रणवीर सिंह, आनंद सिंह, बाजवीर, रमेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *