शिक्षक दिवस पर एसएमजेएन कॉलेज के प्राचार्य को सम्मानित किया
हरिद्वार। शिक्षक दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय एलाइन्स क्लब, यूको बैंक, संस्कृत विवि, छात्र छात्राओं ने एसएमजेएन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को सम्मानित किया। क्लब के सुखपाल सिंह राणा ने कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवन में अमूल्य योगदान है। प्राचार्य प्रो. कुमार बत्रा ने कहा कि शिक्षकों के योगदान से देश तेजी से सफलता के मार्ग पर अग्रसर है। इस दौरान प्रमोद शर्मा, विनोद मित्तल, राकेश अरोड़ा, रामदेव मौर्य, अभिषेक आर्य, नीलम रानी, मीनू, मोनिका, अनन्या भटनागर, साक्षी गुप्ता,भव्या भगत, पिंकी वर्मा,मुस्कान, चंचल, सीमा कोरी, स्मिता आदि मौजूद रहे। संस्कृत विवि में कुलपति प्रो. दिनेशचन्द्र शास्त्री ने प्रो. कुमार बत्रा को सम्मानित किया।

