दो युवक चाकू के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने देर रात दो युवकों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमे दर्ज किए हैं। बुधवार में मेडिकल जांच के बाद उन्हें कोर्ट से जेल भेज दिया गया है। मंगलवार रात पुलिस अत्मलपुर बौंग्ला को जाने वाले रास्ते पर गश्त कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मनीष सिसोदिया पुत्र दर्शन सिसोदिया निवासी रोहालकी किशनपुर को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। वहीं शुभम पुत्र तेल्लुराम निवासी रावली महदूद को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *