पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार। पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती को जनजागरूकता दिवस के रूप मे मनाया गया। ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में सड़क और नालियों का सफाई अभियान चलाया गया। गाम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायत हमारी धरोहर हैं, जिसकी साफ सफाई रखना सबका दायित्व है। डेंगू , मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए स्वच्छता जरूरी है। इस दौरान संतराम सिंह, सुनील सैनी, सोनू, धर्म सिंह ,दीपक, बलजीत, बबलू ,सोमपाल ,ओम प्रकाश, मयंक, ब्रह्मपाल, सतपाल, मोनू सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *