गन्ना लदे वाहनो से दो घंटे जाम रहा हाईवे
रुड़की
चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के बाद से नगर में अक्सर गन्न लदे वाहनों की वजह से जाम लग रहा है। गन्ने से लदी काफी ट्रैक्टर, ट्रालियां बुधवार दोपहर को भी एक साथ मिल गेट पर पहुंची, तो उनकी वजह से पुरकाजी हरिद्वार हाईवे पर गेट के दोनो तरफ जाम लग गया। खासकर फ्लाईओवर पर तो बाइकों को भी निकलने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। जाम लगने की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी नीरज रावत पुलिसकर्मी लेकर वहां पहुंचे और वाहनों को एक किनारे खड़ा कराने लगे। इसी बीच मिल के सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए थे। पुलिस ने उनके साथ मिलकर जाम खुलवाया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

