पछुवादून से लेकर जौनसार बावर तक बढ़ी ठंड

विकासनगर

कई दिनों से खुले मौसम के बाद शुक्रवार सुबह से पछुवादून से लेकर जौनसार बावर में मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। सुबह से ही आसमान में काल बदरा घिर आये। दोपहर बाद जहां चकराता क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। वहीं पछुवादइून क्षेत्र में दोपहर बाद लगातार देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। जिसके चलते क्षेत्र में सर्दी बढ़ गयी। लोगों को ठंड से बचने के लिए गरम कपड़े निकालने पड़े। पछुवादइून से लेकर जौनसार बावर क्षेत्र में पिछले कई दिनो से चटख धूप खिली थी। लेकिन शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल घिर आये। दोपहर तक आसमान में घने काले बदरा छा गये, जिसके बाद चकराता क्षेत्र में जहां झमाझम बारिश हुई। वहीं पछुवादून क्षेत्र में हल्की फुल्की बूंदाबांद देर शाम तक होती रही।बारिश के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गयी। चकराता क्षेत्र में दोपहर 12 बजे बाद सर्दी बढ़ गयी। तापमान 20 डिग्री से गिरकर 14 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 पर पहुंच गया है। लोगों को मोटे कपड़े जैकेट, टोपी, मफलर पहन सर्दी से बचने का उपाय करना पड़ा। घरों के अंदर अंगीठी व हीटर का लोगों को सहारा लेना पड़ रहा है।अचानक हुई बारिश और सर्दी से बचने को धनतेरस की खरीदारी करने बाजार आये लोग अपने घरों में दुबक गए। जिससे शाम के समय बाजार में सन्नाटा छा गया। जिससे व्यापारियों को मायूष होना पड़ा। वहीं पछुवादून क्षेत्र में भी दोपहर बाद बूंदाबांदी होने के कारण ठंड बढ़ गयी। लोगों को गरम कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे अधिकांश लोग घरों में ही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *