माजरी गांव के पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि
रुड़की। इमलीखेड़ा नगर पंचायत के माजरी गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर 46 मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। इनमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। शिविर में लोगों के डेंगू के प्रति जागरूक कर घरों में लार्वा नष्ट कराया। इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिली रमन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने माजरी में शिविर लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों की डेंगू और मलेरिया की जांच की। डॉ. दिलीरमन ने बताया कि कैम्प में करीब 46 लोग बुखार से पीड़ित पहुंचे। उनके खून की जांच की गई। इनमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। साथ ही बुखार से पीड़ित लोंगो के घरों का सर्वे किया गया और उनके घरों से लार्वा नष्ट कराया। उन्होंने बताया कि टीम ने लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डॉ. मल्लिका गोयल, डॉ. गुंजन, एलटी अरविंद कुमार सैनी, फर्मासिस्ट नौशाद, अनिता सैनी, सुमित, शिवम, अंकित आदि मौजूद रहें।

