किराएदारों का सत्यापन अनिवार्य
रुड़की। मंगलवार को थाना प्रभारी महेश जोशी ने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके प्रतिष्ठान, घर पर कोई बाहरी व्यक्ति रहकर कार्य कर रहा है तो उसका सत्यापन करना सुनिश्चित करें। कहा कि विशेष सत्यापन अभियान की शुरुआत की गई है। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति बिना सत्यापन के पाया गया तो उसके खिलाफ तो कार्रवाई होगी।

