सरकार आपदाग्रस्त लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है:  डा. निशंक  

रुड़की। सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने घाड़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने डाडापट्टी, डाडा जलालपुर, छांगामजरी, मंडावर, हसनपुर मदनपुर गांवों में बुखार पीड़ित लोगों और किसानों से मुलाकात की। भाजपाइयों ने सांसद निशंक का फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डेंगू की महामारी तेजी से फैल रही है। इसके बचाव के लिए जागरूक रहना चाहिए। कहा कि अपने आसपास साफ पानी को इकट्ठा नहीं होने दें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि डेंगू के प्रति जागरूकता अभियानचलाएं। सभी ग्राम पंचायतों में दवाओं का छिड़काव कराने का दिया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार आपदा में हुए नुकसान की भरपाई करने में जुटी है। सरकार आपदाग्रस्त लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *