बिजली चोरी में तीन पर केस दर्ज
रुड़की। देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम के एई रोबिन सिंह मनोरिया, एई विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक बचन सिंह राणा ने लक्सर के जेई संदीप कुमार, लाइनमैन नौशाद व मुंतजिर के साथ मखियाली खुर्द गांव में छापा मारा। छापे में एहतशाम, सुलेमान और नसीम के घर बिजली की चोरी पकड़ी गई। छापे के बाद जेई संदीप कुमार ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

