नेशनल कराटे चैंपियनशिप में दो गोल्ड और दो कांस्य पदक जीते
हरिद्वार। राजस्थान के जयपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अशिहरा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 ब्राउंज मेडल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। निहाल शर्मा और अथर्व गुप्ता ने अपने-अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। वैदेही, लक्ष्य वर्द्धन ने ब्राउंज मेडल जीता। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्टस के चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के चार हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में श्रेयसी भारद्वाज, हर्षित कुमार पाली, जागृति शर्मा, माधव शर्मा, अभिराज, कुलश्रेष्ठ, भावेश प्रजापति शामिल हुए।

