गबन के आरोप में कर्मचारी पर केस
हरिद्वार। एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गबन के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड शाखा कार्यालय निकट संत सेल्स आर्यनगर चौक में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक सन्नी धीमान ने बताया कि संजीत कुमार निवासी ग्राम तेल्लीवाला उर्फ शिवदासपुर पिरान कलियर उनकी कंपनी में कर्मचारी था। उसका कार्य उपभोक्ताओं से ऋण की वसूली करना था। आरोप है कि उसने 31 मार्च 2019 को उपभोक्ताओं से एकत्र की गई 32,665 की रकम कंपनी में जमा नहीं कराई। पुलिस को शिकायत करने के बाद उसने रकम देने के लिए समय मांगा लेकिन उसके बाद भी रकम जमा नहीं कराई। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
