विधायक ने किया सड़क का शुभारंभ
हरिद्वार। रानीपुर भाजपा विधायक आदेश चौहान ने बहादराबाद वात्सलय वाटिका के नजदीक छह लाख रुपये की लागत से जिला पंचायत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन सरकार है। क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है। इस सड़क के बनने से स्थानीय निवासियों लोगों के साथ साथ बच्चो को खेल के मैदान तक पहुंचने में आसानी होगी। आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा में सब वर्गो का हित सुरक्षित है। सर्व समाज की पार्टी है। कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए हम प्रयासरत है। इस अवसर पर वातासल्य वाटिका के प्रबंधक प्रदीप मिश्रा, भाजपा मंडल महामंत्री चमन चौहान, पूर्व जिला सेवा प्रमुख वीर प्रताप चौहान, बसंत सिंह चौहान, मोहित चौहान, अनुज चौहान, सोभित, अमित चौहान, दिविक चौहान, चेतन चौहान, अनिल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
