यातायात के नियमों की दी जानकारी

पौड़ी। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा बाइक रैली और स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने को लेकर जागरूक किया गया। शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अकरम अली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद परिवहन विभाग में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वाहन चालकों व अन्य लोगों की आंख, बीपी आदि जांच की गई। इस मौके पर आरटीओ द्वारिका प्रसाद, अनीता चंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *