अभाविप की नगर कार्यकारिणी का गठन

पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकर्ताओं के बीच आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में इकाई गठन, सदस्यता अभियान, जिला अभ्यास वर्ग और छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चा हुई। नगर इकाई के लिए गोविंद कांडपाल को अध्यक्ष, मंत्री तिलक राज पाठक, सह मंत्री यश पंगरिया, दिवस ओझा, नेहा पंत को चुना गया। नगर एसडीएफ संयोजक उदय राज, सह संयोजक पूजा भंडारी, आयुष पाण्डेय, नगए एसएफएस संयोजक पवन वर्मा, सह संयोजक प्रवीन कुमार, बबीता जोशी को दायित्व दिया गया। गौरव भाटिया, मनीषा जोशी, प्रिया जोशी को नगर कार्यकारिणी सदस्य व विवेक जोशी को नगर मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रांत संयोजक सचिन बोहरा, जिला संयोजक अशोक उप्रेती, सह संयोजक इंदर सिंह बथ्याल, विभाग प्रमुख नीरज पाठक, पीयूष उप्रेती, दीक्षा पांडेय, राहुल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *