कैंट बोर्ड अपने क्षेत्र का ड्रोन से कर रहा है निगरानी
रुड़की। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कैंट बोर्ड ने मिलिट्री अस्पताल के सामने पार्क, सड़कों के बीच में डिवाइडर पर झाड़ियाों को साफ किया। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कैंट बोर्ड के सीईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पार्कों का सौंदर्यीकरण, ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण प्लांट, तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू कर दिया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन दो अक्टूबर को किया जा सकता है। बताया कि कैंट बोर्ड अपने स्कूली बच्चों की मदद से जागरूकता कार्यक्रम भी चला रहा है। प्रभात फेरी के साथ ही स्कूल में प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन की मदद से निगरानी के साथ ही सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

