अवैध बंदूक, जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
रुड़की। अवैध बंदूक तथा चार जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उप निरीक्षक मनोज सिरोला अपने सहयोगियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। आमखेड़ी गांव के पास पहुंचने पर उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 12 बोर की अवैध बंदूक तथा चार जिंदा कारतूस मिले। इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जाकिर, निवासी ग्राम मुडंलाना का चालान कर जेल भेज दिया गया है।

