केशवपुरी बस्ती में चोरी का आरोपी दबोचा

ऋषिकेश। केशवपुरी बस्ती में एक घर से गहने और नगदी की चोरी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। गुंडा ऐक्ट में भी पुलिस आरोपी को निरूद्ध कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की रात डोईवाला स्थित केशवपुरी बस्ती निवासी मुन्ना साहनी ने शिकायत दी कि उनके घर का ताला तोड़कर गहने और नगदी चोरी हो गई है। फौरन हरकत में आई पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए प्रयास तेज किए। पहचान सुनील पुत्र बिक्कन साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती के ही रूप में होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खत्ता रोड से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को आरोपी से चांदी के गहने और 2700 रुपये बरामद हुए। कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी पर चोरी के दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। पेशी के बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *