संस्कृत प्रतियोगिता में जीजीआईसी ऋषिकेश अव्वल

ऋषिकेश। दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश अव्वल रहा। विजेता टीम के छात्र-छात्राओं को बुधवार को सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में खंडस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों के 350 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत नाटक, संस्कृत श्लोकोच्चारण, समूह गान, संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने पहला, नेपाली संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश ने दूसरा स्थान पाया। भाषण कनिष्ठ वर्ग में छिद्दरवाला इंटर कॉलेज प्रथम व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश द्वितीय स्थान पर रहा। वरिष्ठ में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश अव्वल रहा। श्लोकाच्चारण कनिष्ठ वर्ग में मुनिश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय ने बाजी मारी। श्लोकाच्चारण वरिष्ठ वर्ग में पंजाब सिंध क्षेत्र साधु महाविद्यालय पहले स्थान पर रहा। समूह गान कनिष्ठ वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश प्रथम रहा। जबकि समूह नृत्य कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पशुलोक ने बाजी मारी। वरिष्ठ वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश ने पहला स्थान पाया। इस अवसर पर पार्षद मनीष शर्मा, संजय कुमार अग्रवाल, संजीव शर्मा, दीना राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *