दिगंबर जैन मंदिर चकराता में पर्वराज पर्युषण पर्व धूमधाम से मनाया
विकासनगर। जैन समाज द्वारा श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले पर्वराज पर्युषण पर्व के दशलक्षण की अंनत चतुर्दशी गुरुवार को दिगम्बर जैन मंदिर चकराता में धूमधाम से मनाई गई। मन्दिर में समाज के लोगो ने श्री जी का अभिषेक कर त्योहार मनाया। जैन समाज के प्रमुख त्योहार अनंत चतुर्दशी के अवसर पर समाज के लोगो ने छावनी बाजार स्थित दिगम्बर जैन मन्दिर में पूजा अर्चना कर मन्दिर में स्थापित देव प्रतिमाओं को स्नान कराया अनंत चतुर्दशी पर सुबह ब्रह्ममुहूर्त में छावनी बाजार के समीप स्थित पांच पीपा प्राकृतिक स्रोत से जल लाकर मन्दिर में स्थापित मूर्तियों का अभिषेक किया।गुरुवार सुबह श्री जी का पूजा प्रक्षाल कर समाज के लोग पारम्परिक वस्त्र पहन इंद्र स्वरूप धारण कर छावनी बाजार के समीप स्थित पांच पीपा प्राकृतिक स्रोत से जल लेकर आये जिसके बाद मन्दिर में देव पूजा कर पूजा व आरती की गई। इस दौरान पूरा मन्दिर देव जयकारों से गुंजयमान रहा।इस अवसर पर प्रधान संजय जैन, मंत्री अजय जैन, आशीष जैन, अरविंद जैन, पंकज जैन, सुनील जैन,अंजुला जैन, बबिता जैन, संगीता जैन, रोहित जैन, रेनु जैन, निकित जैन, आदि उपस्थित रहे।
