सैन्य अधिकारियों से प्रशिक्षण लेंगी कैडेट नेहा

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश कैंपस की एनसीसी अंडर ऑफिसर नेहा गौड एडवांस ट्रेनिंग के लिए ओटीए चेन्नई कैंप के लिए चयनित हुई हैं। 10 दिनों की इस ट्रेनिंग में सेना के अधिकारी हथियार चलाने से लेकर शारीरिक क्षमता बढ़ाने के गुर भी सिखाएंगे। ऋषिकेश कैंपस के एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिद्वार निवासी 31 यूके बटालियन एनसीसी आर्मी विंग की छात्रा सीनियर अंडर ऑफिसर नेहा गौड का चयन ओटीए चेन्नई कैंप के लिए हुआ है। 5 से 14 अक्तूबर तक चलने वाले इस कैंप में सैन्य अधिकारी कैडेटों को हथियार चलाने का विशेष प्रशिक्षण देते हैं। इसके अलावा उन्हें मानसिक व शाराीरिक रूप से मजबूत बनने के भी टिप्स दिए जाते हैं। बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को एसएसबी परीक्षा प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *