रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं, इसलिए अवश्य करें रक्तदान
ऋषिकेश। परवादून बार एसोसिएशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 33 लोगों ने रक्तदान किया। बुधवार को परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला ने एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन डोईवाला उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, तहसीलदार सोहन सिंह रागड़ और बार के सचिव मनोहर सैनी ने किया। समिति संस्थापक साकिर हुसैन ने कहा कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। शिविर में 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर डॉ. पूनम रावत, केसी जोशी, परवादून बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, सह सचिव अशरफ अली, एडवोकेट संदीप जोशी, दीपक रावत, परवेज अली, जैकब, शाकिब, एडवोकेट शहदाब हसन, साहिल, मोनू, सौरभ बिष्ट, हैप्पी, उमर, आदिल आदि रहे।
