चोरी हुए ऑटो के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने चोरी हुआ ऑटो 24 घंटे में बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक गुप्ता का कहना था कि शनिवार रात उसने अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह ऑटो गायब मिला। शिकायत पर एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाल हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर ऑटो की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरुण सागर व सुनील रावत निवासी भोटिया पड़ाव को कुल्यालपुरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, कमल पांडे, संजीव राज शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *