श्रीनगर में विधिक शिविर में दी जानकारियां

श्रीनगर गढ़वाल

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल उत्तराखंड एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को सिविल जज रजनीश मोहन के नेतृत्व में तहसील परिसर श्रीनगर में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिविल जज रजनीश मोहन और संयुक्त चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डा. रचित गर्ग ने शिविर में उपस्थित लोगों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा विषय के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को कानूनी अधिकारों की भी जानकारी दी गई। मौके पर बार एशोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी, अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी, सचिव बहानन्द भट्ट, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी, पूनम हटवाल, प्रीति बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *