रॉड से युवक का सिर फोड़ा

हल्द्वानी। लामाचौड़ में कुछ बदमाशों ने मामूली बात में युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रॉड से युवक का सिर फोड़ दिया। पीड़ित को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। कलावती कॉलोनी नवाबी रोड निवासी नीरज सिंह का कहना है कि गुरुवार शाम वह अपने साथी तुषार के साथ धाम मंदिर से लामाचौड़ की ओर जा रहे थे। इस बीच वह सड़क किनारे वाहन पार्क कर शौचालय गए थे। इतने में कार से रवि बोरा, निर्मल सिंह, तुषार बगड़वाल दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए। बिना बात के आरोपियों ने झगड़ना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एक युवक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। साथियों के बीच बचाव से उनकी जान बच पाई। जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *