9 जनवरी से चैलेंज क्रिकेट कप का आगाज
पिथौरागढ़
नगर में आगामी नौ जनवरी से चैलेंज क्रिकेट कप का शुभारंभ होगा। शुक्रवार को जीआईसी मैदान में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान एसोसिएशन ने प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चर्चा की। गुरुरानी ने बताया प्रतियोगिता आगामी सोमवार से शुरू होगी। विजेता को 50 हजार, उपविजेता को 25 हजार का नगद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां सुनील साह, सीबीएस कन्याल, अशोक खड़ायत, वीरेंद्र कन्याल, अशोक चंद, कमलेश पुजारी, धीरू महर, जितेंद्र रहे।

