कलश यात्रा निकालकर शहीदों को किया याद

पौड़ी

मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत पाबौ में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पाबौ के खंड विकास अधिकारी टीएस रावत के निर्देशन में भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई जो ब्लाक कार्यालय से निकली। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओ सहित क्षेत्रीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित साथ चल रहे थे। यात्रा से पूरा क्षेत्र मेरी माटी मेरा देश के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा कि बलिदानी, वीर वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए मेरी माटी-मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है। वहीं, कल्जीखाल ब्लाक में मेरी माटी मेरा देश शहीद सैनिकों के समान में कलश यात्रा निकाली गई। ब्लाक प्रमुख बीना राणा ने अपने सर पर ब्लाक के मुख्य द्वार से ब्लाक सभागार तक लाए। इस अवसर मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, द्वारीखाल ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी पी लखेड़ा, कल्जीखाल महा विद्यालय प्राचार्य बीके श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *