मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ
पौड़ी
हंस अस्पताल सतपुली व हंस क्लिनिक कोटद्वार में गुरुवार से दो दिवसीय जनरल सर्जरी स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया गया। शिविर के पहले दिन में हंस अस्पताल सतपुली में 367 और हंस क्लिनिक कोटद्वार में 329 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । अस्पताल के प्रशानिक अधिकारी विमल भट्ट ने बताया कि शिविर में जनरल सर्जन डॉ अरुणेश दुबे व डॉ मयंक द्वारा सभी मरीजों की जांच की गयी । वहीं 129 मरीजों का अल्ट्रासांउड किया गया। जिसमें 38 मरीजों में पथरी से सम्बंधित, हर्निया एवं बवासीर की शिकायत पाई गयी जिनका हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके साथ 476 मरीजों को निशुल्क दवाइयां और ब्लड शुगर एवं खून की जांचें भी की गई। साथ ही बताया कि शिविर एक दिन और शुक्रवार को भी जारी रहेगा जिसका मरीज लाभ उठा सकते हैं।
