युवक पर लोहे की रॉड से हमला

हरिद्वार

छोटे भाई को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। घायल युवक की मां ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के नवोदय नगर राधे कॉम्पलेक्स के पास सरिता अपने परिवार के साथ रहती है। उनका बड़ा बेटा बादल तोमर अपने छोटे भाई सत्य तोमर को पास में ही स्कूल छोड़ने के लिए गयाथा। भाई को स्कूल छोड़कर वापस लौटते समय सुधीर ने अपने एक साथी के साथ उसे रोक लिया, जिसके बाद उसके बेटे पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया गया। रॉड के हमले से उसके बेटे के सिर पर गंभीर चोट आई। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। बेटे के सिर में कई टांकें आए हैं। एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *