दो मोटरसाइकिल चोरी
हरिद्वार
शहर में अलग अलग क्षेत्र से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। वाहन स्वामी शुभम लोधी पुत्र गोपीचंद ग्राम कुम्हागढ़ा ने पुलिस को बताया कि वह किसी कार्य से बैरागी कैंप गया था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। उधर,भेल के सेक्टर चार में सॉप्ताहिक पैठ बाजार में पहुंचे युवक की भी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। वाहन स्वामी सुनील निवासी भेल ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

