नशा मुक्ति को छात्र छात्राओं ने निकाली जनजागरूकता रैली

हरिद्वार(

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के छात्र-छात्राओं ने एंट्री ड्रग सेल के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से खड़खड़ी क्षेत्र होते हुए भीमगोडा तक जन जागरूकता रैली निकाली। नशे के खतरे बताते हुए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। एंटी ड्रग सेल की संयोजिका डॉ. प्रीतम कुमारी ने बताया कि किसी भी प्रकार का व्यसन हमारे स्वास्थ्य और सभ्य समाज के लिए हानिकारक है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। डॉ. अजय उनियाल ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *