घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़

हरिद्वार

ज्वालापुर में एक युवक ने जबरन घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार को घर पर उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। तभी पथरी बहादरपुर निवासी जाबिर घर में घुस आया। आरोप है कि बेटी से अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *