सड़क और नाली निर्माण का काम शुरू
हरिद्वार
नवोदय नगर वार्ड नंबर 13 के गोकुल धाम में सड़क और नाली के निर्माण कार्य का शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शुभारंभ किया। स्थानीय निवासियों ने अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक नौटियाल, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, देशराज पैन्यूली, दीपक मौर्या, राजीव, अरुण डियूनडी, महेश तोमर, जयराम, कृष्णा, मुंदरी लाल, संजय कुमार, सुनील नेगी आदि शामिल रहे।
