गाजीवाली में पंचायत भूमि का अतिक्रमण किया चिन्हीकरण
हरिद्वार
पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने पैमाइश कर अतिक्रमण चिह्नित किया। ग्रामीण बेगमा निवासी गाजीवाली ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। पत्र में बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने पंचायत की भूमि पर पशुशाला, आवास बनाए हैं। पैमाइश में ग्राम पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण पाया गया। लेखपाल देवेश घिल्डियाल ने बताया कि अतिक्रमण की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
