पटाखा दुकानों और गोदामों पर रखें कड़ी नजर

रुड़की

अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने रुड़की फायर स्टेशन की जांच की। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज और कर्मचारियों को त्योहार सीजन की सुरक्षा और कड़ी करने के दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पटाखा गोदामों और दुकानों की चेकिंग का पूरा प्लान तैयार किया जाए। बाजार के बड़े मॉल, प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान और अन्य जगहों पर चेकिंग करें। यदि कहीं पर कोई खामी मिलती है तो उनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (हरिद्वार) अभिनव कुमार त्यागी शुक्रवार को फायर स्टेशन रुड़की के अर्धवार्षिक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही, वाहनों को स्टार्ट कर उनको चेक किया। कर्मचारियों को बताया गया कि त्योहारी सीजन में दुर्घटना बढ़ने के चांस ज्यादा होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *