डांडानागराजा मंदिर का भूमि पूजन किया
पौड़ी
विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम डांग वणियागांव में भव्य डांडानागराजा मंदिर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा ने मंदिर का विधिवत भूमि पूजन किया। मंदिर समिति यहां लंबे समय से नए मंदिर के निर्माण की मांग कर रही थी। राणा ने कहा कि श्री डांडानागराजा मंदिर समिति के आवहान पर आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कल्जीखाल ब्लॉक का श्री डांडानागराजा देवता एक भूम्या देवता है। हर साल यहां पूजा की जाती है और हर साल बड़ी संख्या में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। कहा कि मंदिर समिति डांग की यह सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, प्रधान दिवई चन्द्रकला देवी, कनिष्ट उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, सांसद प्रतिनिधि संजय पटवाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष रमेश शाह, प्रधान वणियागांव मनोज जुगरान, बड़कोट नवीन कुमार, सुनील सिंह, राकेश सिंह, अशोक रावत, अजय पटवाल आदि भी मौजूद रहे।

