धूमधाम से मनाया गढ़वाल रायफल की चतुर्थ बटालियन का स्थापना दिवस
विकासनगर
नगर क्षेत्र के अंतर्गत कैंप रोड स्थित ग्राउंड में गढ़वाल रायफल की चतुर्थ बटालियन के 63 वें स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि देश की सेवा में गढ़वाल रायफल की चतुर्थ बटालियन का विशेष महत्व है। 63 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व सेनि. कर्नल अजय कोठियाल ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि यूथ फाउंडेशन जो आज युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार कर रही है। उसमें गढ़वाल रायफल की चौथी बटालियन का विशेष महत्व है। कहा कि हालांकि और बटालियन भी महत्वपूर्ण है। लेकिन चौथी बटालियन विशेष महत्व देती है। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व सैनिकों को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा अधिक अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार से जोड़ने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। जिस पर वे अपना काम फोकस कर रहे हैं। जिससे अधिक से अधिक लाभ पूर्व सैनिकों को मिल सके। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक धनंजय बिष्ट, प्रदीप रावत, प्रदीप गोपाल, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र राजेंद्र, सुभाष कंडारी, प्रदीप रावत, भगत सिंह महावर, हरीश, गोविंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

